होम स्टूडियो
होम स्टूडियो में शुरुआती लोगों की 5 आम गलतियाँ
घर में studio बनाना exciting होता है लेकिन शुरुआत में कुछ ऐसी गलतियाँ होती हैं जो बाद में बहुत वक्त और पैसा बर्बाद करती हैं।
सबसे महँगा माइक खरीदने की जल्दी
Rode NT1 जैसा 15,000 रुपये का माइक एक untreated कमरे में उतना अच्छा नहीं लगेगा जितना एक ₹4,000 का माइक treated room में लगता है। Equipment से पहले room सुधारो।
एक ही interface channel पर सब कुछ
एक ही input से guitar और vocals दोनों एक साथ record करने की कोशिश करना एक बड़ी गलती है। हर source को अलग channel चाहिए होता है proper gain staging के लिए।
laptop fan की आवाज़
Recording के दौरान laptop को microphone के पास रखना fan noise को directly capture करवा देता है। Laptop को कमरे से बाहर या किसी अलग corner में रखो।
- Power strip के ground connection को ignore मत करो
- रात को record करो जब बाहरी शोर कम हो
- पहले छोटे setup से शुरू करो, बाद में expand करो
ये सब छोटी बातें लगती हैं लेकिन इन्हें शुरुआत से सही करने पर बाद में काफी frustration बचती है।